उत्तर प्रदेश का निकाय चुनाव सही मायनों में अब रण साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहाँ पर सभी नेता अपना पसंदीदा उम्मीदवार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब भाजपा के एक सांसद ने पार्टी से बगावत करते हुए अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया है।
इस सीट पर भाजपा सांसद ने की बगावत :
  • भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता निकाय चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं।
  • भाजपा वाले यूपी के निकाय चुनाव में भारी मतों से जीतने का दावा करते दिख रहे हैं।
  • मगर एक सीट ऐसी है जहाँ पर भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी से बगावत का सुर छेड़ दिया है।
  • उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट से भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह ने अपनी पार्टी से बागवत कर दी है।
  • भाजपा सांसद ने यहाँ से सत्येन्द्र कुमार सिंह को खड़ा कर अपना समर्थन दे दिया है।
  • इस सीट से भाजपा की निवर्तमान चेयरमैन अंजू सिंह भी मैदान में हैं।
  • वहीँ अंजू सिंह की देवरानी अल्पना सिंह को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है।
  • सपा सरकार के पूर्व मंत्री विनोद सिंह भी सपा प्रत्याशी को जीताने पर लगे हुए हैं।
  • इसी जिले से विधायक रमापति शास्त्री भी भाजपा प्रत्याशी को जीताना चाहते हैं।
  • निकाय चुनाव की दृष्टि से ये सीट इस समय काफी संवेदनशील मानी जा रही है।
  • अब देखना है कि भाजपा के इस सांसद की बगावत का चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें