केंद्र की मोदी सरकार ने बस्ती जिले को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम की सौगात दी है। इस बाबत बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही भुअर निरंजनपुर के निकट अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो जाएगा। सांसद ने बताया कि इस ऑडिटोरियमको बनाने में करीब 15 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इस ऑडिटोरियम में एक साथ एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

  • बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी शनिवार को विकास भवन में थें।
  • यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने बस्ती के विकास के लिए कई योजनाएं दी हैं।
  • केन्द्र सरकार की इन योजनाओं से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा।
  • सांसद ने बताया कि एनएच 28 यानी पर केंद्र ने फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है।
  • इससे जिले के आम लोगों को यातायात में सुविधा होगी। इसके लिए योजना स्वीकृत हो चुकी है।
  • यह फुट ओवर ब्रिज बस्ती के पॉलिटेक्निक के पास छावनी में बनाया जाएगा।

मैं अभी ठीक हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ है। अभी तो अयोध्या में…

अयोध्या से कलकत्ता तक बनेगा जलमार्गः

  • हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अयोध्या से कलकत्ता के लिए जलमार्ग शुरु करने जा रही है।
  • इसके लिए दो फेज का सर्वे पूरा हो चुका है और करीब 103 नदियों को इसमें जोड़ा जाएगा।
  • साथ ही मखौडा धाम को रामायण सर्किल में शामिल करके विकास कराया जाएगा।
  • इसके लिए केंद्र से अभी करीब 20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
  •  उन्होंने इस राशि को बढाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से आग्रह किया है।
  • भाजपा सांसद का कहना है कि रामायण सर्किल में शामिल होने के बाद मखौडा में देश-विदेश में जाना जाएगा।
  • सरकार 21 अक्टूबर से बस्ती से इलाहाबाद के लिए रेल सेवा की शुरुआत करने जा रही है।
  • रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा 21 अक्टूबर को बस्ती में इसका शुभारंभ करेंगे।

भारतीय इतिहास का वह दिन जब अपने आदर्शो पर अटल रहें, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें