भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है।

  • हिंदुत्व की पैरवी करने पर सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की मिलने का मामला प्रकाश में आते ही हड़कंप मचा हुआ है।
  • आरोप है कि 11 मार्च के बाद उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
  • सांसद के सचिव अशोक कटियार ने बताया कि उन्हें धमकी भरी कॉल +240940693 नंबर से आई।
  • धमकी के बाद से वह दहशत में हैं, उन्होंने इस मामले में कोतवाली में दी तहरीर दी है।
  • पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता से पड़ताल शुरू कर दी है।
  • बता दें कि साक्षी महाराज लगातार अपने बयानों की बजह से चर्चा में रहते हैं।

पहले भी मिल चुकीं धमकियां

  • बता दें साक्षी महाराज को धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।
  • साल 2013 के अक्टूबर में भी साक्षी महाराज ने जम्मू की एक महिला पर फोन कॉल्स कर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली।
  • साल 2015 उन्हें अलकायदा के आतंकियों से जान से मारने की धमकी मिली।
  • उसके बाद से वह पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा मांग कर रहे थे।
  • लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने कई बयान दिए इसके बाद उन्हें इस बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
  • धमकी मिलने के बाद साक्षी भी खौफजदा हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें