Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कन्नौज में बोले साक्षी महाराज, नरेंद्र राजपूत यहाँ से लड़ सकते हैं चुनाव

2019 के लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। देश के सभी राजनैतिक दलों ने जीत के लिए जोर आजमाईश करना शुरू कर दिया है। इस बार सभी की नजर यूपी की कन्नौज लोक सभा सीट पर टिकी हैं। यहाँ से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। इस बार अखिलेश यादव इस सीट से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अखिलेश के सामने भाजपा प्रत्याशी को लेकर मंथन होना शुरू हो गया है। इस बीच भाजपा के कद्दावर सांसद ने कन्नौज से पार्टी प्रत्याशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कन्नौज पर है शिवपाल की नजर :

सपा से अलग हुए शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की निगाहें कन्नौज लोक सभा सीट पर टिकी हुई है। प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव से इस पर कहा था कि उनकी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और नेतृत्व ये तय करेगा कि हमें कहाँ से चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का निर्देश होगा तो डिंपल यादव के विरुद्ध वे चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा भी अखिलेश यादव को उन्हीं के गढ़ में घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा की सक्रियता इन दिनों कन्नौज लोक सभा क्षेत्र में काफी बढ़ गयी है।

भाजपा सांसद ने दिया बयान :

समाजवादी पार्टी की इस सीट पर भाजपा भी किसी बड़े चेहरे को उतारने पर विचार कर रही है। हालाँकि वो कौन होगा, इसका जवाब कन्नौज पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दिया। इन दिनों कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने में उनका नाम भी चर्चा में है। कन्नौज से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए उन्नाव क्षेत्र ही बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि यहां से नरेंद्र राजपूत अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं। वह अब तक के जिलाध्यक्षों में सबसे बेहतर जिलाध्यक्ष साबित हुए हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

भाजपा प्रत्याशी का पति धमकी देकर बोला- मीरा देवी को नाच नचवा दूंगा, ऑडियो वायरल!

Sudhir Kumar
8 years ago

Live: हर घर में एक न एक कोरियाई उत्पाद जरुर होता है- PM मोदी

Shivani Awasthi
6 years ago

BSNL Broadband में नेटवर्क की भारी समस्या

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version