उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में रैली और जनसभा की गहमागहमी बनी हुई है। प्रदेश भर में राजनीतिक दलों को नेता जनसभाएं सबोधित कर जनता से सीधा संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ गुरूवार को लखीमपुर खीरी में जनसभा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

सपा के काम बोलता है नारे पर आदित्यनाथ का हमला

  • बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ मोहम्मदी के रामलीला मैदान में जनसभा संबोधित कर रहे थे।
  • वह बीजेपी के प्रत्याशी लोकेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में एक जनसभा करने आए।
  • उन्होंने अपने संबोधन में सपा पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा का काम बोलता है तो प्रदेश में मात्र तीन सासद क्यों जीतते।
  • उन्होंने कहा कि भू-माफिया, पेशेवर कातिल, खनन माफिया सपा व बसपा में भरे हुए हैं।
  • पिछले चौदह वर्षो में आठ सौ से अधिक दंगे हुए है।
  • उन्होंने कहा कि हमारे यहां हजारों नवजवान बेरोजगार है,
  • जबकि प्रदेश मे पांच लाख पद खाली पडी है।
  • उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमला किया।
  • आदित्यनाथ ने कहा कि अगर काम बोलता तो आप 403 सीटों पर चुनाव लड़ते,
  • मरे हुए सांप को क्यों गले लगा लिया है।

पीएम मोदी की तारीफ

  • आदित्यनाथ ने कहा कि देश में पीएम मोदी ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।
  • पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है।
  • उन्होंने कहा कि विकास के लिए बीजेपी प्रत्याशी लोकेन्द्र का साथ दें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें