उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बैठक हुई। इस बैठक में यूपी चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहे।
‘पार्टी असम फ़ॉर्मूले पर लड़ेगी चुनाव’:
- हाल ही में हुए असम विधानसभा चुनावों के बाद से भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर बैठकों का दौर शुर हो गया है।
- असम में मिली बहुप्रतीक्षित सफलता से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
- आज शनिवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, पार्टी उत्तर प्रदेश में असम के फ़ॉर्मूले पर चुनाव लड़ेगी।
- गौरतलब है कि, भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी ओम माथुर प्रदेश के कई बड़े पदाधिकारियों के साथ एक दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं।
- उन्होंने बैठक कर प्रदेश में पार्टी की चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
- भाजपा प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री का प्रत्याशी कौन होगा यह पूछे जाने पर केशव मौर्या ने कहा कि, इस संदर्भ में निर्णय आना बाक़ी है।
- उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 26 मई को सूबे के सहारनपुर जिले में आयेंगे।
- पीएम मोदी सहारनपुर में रैली कर जनता को केंद्र सरकार की 2 साल की उपलब्धियों को बताएँगे।
- गौरतलब है कि, 26 मई 2014 को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार