भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व की बैठक का आयोजन किया है।

पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम पर होगी चर्चा:

  • भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।
  • वहीँ प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर बैठक का आयोजन किया है।
  • जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।
  • वहीँ सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
  • बैठक में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मद्देनजर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव समिति ने की थी बैठक:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर बैठक का आयोजन कर रही है।
  • प्रत्याशियों के नाम पर आखिरी मुहर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ही लेगा।
  • इसके पहले 10 जनवरी को लखनऊ में भाजपा की चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
  • जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कि गयी थी।
  • प्रत्याशियों के नामों की चर्चा के बाद नामों को राष्ट्रीय समिति के पास भेज दिया गया है।
  • अब प्रत्याशियों के नाम पर आखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: बसपा नेता नरेन्द्र कश्यप आज भाजपा में शामिल होंगे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें