आज यहां इलाहाबाद के केपी ग्राउण्ड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो चुकी है, यह बैठक शाम 3 बजे तक चलेगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में कई अहम फैसले किये जा सकते हैं।

  • पार्टी के उपाध्यक्ष और राज्य के प्रभारी ओम माथुर ने कहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई मुद्दों पर चर्चा होगी लेकिन मुख्य जोर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर होगा।
  • भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ‘मैं इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकना कहूंगा।’
  • शहर के कई हिस्सों में ‘मिशन 265 प्लस’ के होर्डिंग लगाए गए हैं।
  • भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई।
  • शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, पार्टी महासचिव राम माधव, राम लाल और भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा तथा पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा इस बैठक के लिए पहले ही पहुंच गए हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर बाद यहां पहुंचेंगे।
  • आज सुबह यहां के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
  • इस बैठक में उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय किया जा सकता है। इस दो दिवसीय बैठक के लिए पार्टी के नेता पहुंच रहे हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे।
  • यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद पार्टी सर्वे कराएगी और सर्वे के बाद ही सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा।
  • सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी सपा और बसपा जैसी विरोधी पार्टियों के खिलाफ भी रणनीति बनाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें