उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार अभियान के काम में लगा दिया है। जिसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम:
- शनिवार 4 फरवरी को मथुरा, हाथरस आदि जगहों पर जनसभा के संबोधन के बाद अमित शाह लखनऊ पहुँच चुके हैं।
- गौरतलब है कि, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 3 फरवरी से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
- इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार 5 फरवरी को यूपी में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को नोएडा और शामली के दौरे पर रहेंगे।
अमित शाह के रविवार को कार्यक्रम:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सूबे के नोएडा और शामली के दौरे पर रहेंगे।
- नोएडा में अमित शाह भाजपा प्रत्याशी और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के लिए प्रचार करेंगे।
- अमित शाह की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम सेक्टर 44 के छलेरा मैदान में आयोजित किया गया।
- यह जनसभा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
- नोएडा के बाद अमित शाह शामली में जनसभा को संबोधित करेंगे।