उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण की शुरूआत आज से हो चुकी है। प्रदेश भर में सभी राजनीतिक दलों बचे 6 चरणों के लिए अपनी ताकत झोक रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पीलीभीत में जनसभा संबोधित कर रहे थे। जनसभा में उन्होंने सपा पर करारा हमला किया।

सपा-कांग्रेस को बताया भ्रष्ट

  • पीलीभीत में जनसभा संबोधन के दौरान अमित शाह ने सपा को आड़ें हाथ लिया।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पता है कि वह चुनाव हारने वाले है।
  • अगर ऐसा नहीं होता तो गठबंधन नहीं करते।
  • उन्होंने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
  • इन दोनों ने आकाश, भूमि, समंदर के साथ हर जगह घोटाला किया है।
  • सपा सरकार में भर्तियों में जमकर घोटालेबाजी हुई है।
  • सपा ने 5 सालों में प्रदेश हित के लिए कोई काम नहीं किया है।

अच्छे दिन के दावे

  • अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर सभी वादें पूरे करेंगे।
  • सभी वर्ग के लिए अच्छे दिन आएंगे।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूचड़खाने बंद कराएंगे।
  • किसानों को गन्ना भुगतान एडवांस में किया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें