भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।

कन्नौज में कमल खिलने वाला है:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को कन्नौज के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को सम्बोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, इस बार कन्नौज में कमल खिलने वाला है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है।
  • उन्होंने आगे जनसभा से कहा कि, मैं बोलता हूँ और आप लोग सुनिये।
  • अमित शाह ने जानकारी दी कि, पूरे प्रदेश में भाजपा की 4 परिवर्तन यात्रायें चल रही हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, हम यूपी के हालात में परिवर्तन चाहते हैं।

सभी विधानसभा सीटों पर जाएगी परिवर्तन यात्रा:

  • अपने संबोधन में आगे अमित शाह ने आगे कहा कि, ये परिवर्तन यात्रायें प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर जाएँगी।
  • उन्होंने आगे बताया कि, 24 दिसम्बर को यात्रायें लखनऊ पहुंचेंगी।
  • गौरतलब है कि, 24 दिसम्बर को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवर्तन यात्राओं का समापन करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कन्नौज हर्षवर्धन की भूमि है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, कन्नौज की खुशबू ने देश को महकाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें