भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे के वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वो यहाँ अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 67वीं जयंती पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हो सकता है भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज वाराणसी में अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 67वीं जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- इस दौरांन वो यहाँ एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
- यह कार्यक्रम जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जायेगा।
- 2017 के चुनाव के मद्देनजर इस स्वाभिमान रैली को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
रैली के मंच पर पहुंचे अमित शाह:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज वाराणसी के रोहनिया में अपना दल की स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे।
- जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली के मंच पर पहुँच चुके हैं।
- मंच पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या समेत अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल भी मौजूद हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के कुछ अंश:
- सोनेलाल पटेल को भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि।
- दलितों और पिछड़ों के लिए सोनेलाल ने संघर्ष किया।
- यूपी के दौरे के मोदी को बताया कि, बहुमत आने वाला है।
- राहुल गाँधी हमसे हमारे दो साल का हिसाब मांग रहे हैं, अपने 10 सालों का हिसाब नहीं दिया।
- यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया।
- कांग्रेस ने जमीन, पाताल, आकाश हर जगह घोटाला किया।
- पूर्वांचल के लोग रोजी रोटी के लिए भटक रहे हैं।
- देश को भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी।
- मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।
- 5 करोड़ गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दे रहे हैं।
- यूपीए सरकार में गरीबों के लिए बैंक के दरवाजे बंद थे, हमने 16 करोड़ लोगों के खाते खुलवाए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार