भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब 3 बजे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेंगे।

लखनऊ से कन्नौज जायेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • अमित शाह करीब 3 बजे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • जिसके बाद वो कन्नौज के लिए निकल जायेंगे।

सपा के गढ़ में करेंगे जनसभा:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को सपा के गढ़ कन्नौज के दौरे पर हैं।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं।
  • जिसके बाद अमित शाह के कन्नौज दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • अमित शाह कन्नौज में परिवर्तन यात्रा के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • कार्यक्रम कन्नौज के तिर्वा कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ से कन्नौज हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे।
  • सभा स्थल पर बने हैलीपैड पर अमित शाह का हेलिकॉप्टर उतरेगा।
  • कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।

सभास्थल पर बने हैं दो मंच:

  • अमित शाह की परिवर्तन यात्रा के लिए मंच पर सभास्थल में दो मंच बनाये गए हैं।
  • एक मंच पर अमित शाह समेत वीवीआईपी और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
  • दूसरे मंच पर प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे।
  • दोनों मंचों के बीच परिवर्तन यात्रा के रथ को खड़ा किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें