देश की राजनीति मौजूदा समय में पेशा बनती जा रही है, जिसके तहत राजनैतिक दल या राजनेता अपने-अपने बच्चों और परिवारों को राजनीति को फैमिली बिज़नेस समझकर भेजते रहते हैं। बीते कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी ने देश में वंशवाद की राजनीति करने वाले दलों को हमेशा टारगेट किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने खुद अपनी बेड़ियाँ तोड़ते हुए वंशवाद(BJP nepotism) की राह पकड़ ली है।
अपने बेटे को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रहे हैं उप-मुख्यमंत्री?(BJP nepotism):
- उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की भाजपा नेताओं के साथ होर्डिंग्स से पूरे इलाहाबाद को पाट दिया गया है।
- जिसके बाद यह सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि, क्या उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने बेटे को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रहे हैं?
- या फिर भाजपा भी अन्य दलों की तरह ही वंशवाद की राह पर चल पड़ी है।
वंशवाद और बेटे को राजनीति में उतारने को लेकर क्या बोले उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य(BJP nepotism):
- इलाहाबाद शहर में जगह-जगह केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की होर्डिंग लगी हुई हैं।
- इन होर्डिंग्स में केशव मौर्य के बेटे के साथ BJP नेताओं की भी तस्वीर है।
- खुद उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अपने बेटे के साथ होर्डिंग्स में नजर आ रहे हैं।
- इस पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से सफाई पेश की गयी है।
- जिसमें उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि, मुझे जानकारी मिली है कि, ये किसी की शरारत है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, वो ऐसी चीजें अस्वीकार करते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।