उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटें हासिल की है और अब वह सरकार बनाने जा रही है। भाजपा मानती है कि यह सब करिश्मा मोदी लहर के कारण ही हुआ है मगर उत्तर प्रदेश में एक सीट ऐसी भी है जहाँ पर भाजपा का अभी तक कब्ज़ा नहीं हो पाया है।

बदायूं सीट पर अब तक है सपा काबिज (Badayun Constituency) :

  • उत्तर प्रदेश में मोदी लहर के बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
  • यह पीएम मोदी का जादू ही है कि वह 325 सीटें जीतने में सफल रही है।
  • मगर यूपी में बदायूं की एक सीट ऐसी भी है जहाँ पर अभी तक भाजपा नहीं जीत पायी है।
  • वैसे तो बदायूं की 6 में से 5 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है।
  • मगर बदायूं की सहसवान सीट पर अभी तक भाजपा नहीं जीत पायी है।
  • इस सीट से 2017 में सपा के ओमकार सिंह यादव विधायक चुने गए है।
  • आप इस सीट पर भाजपा की हालत का आलम इस बात से समझ सकते है।
  • इस सीट पर पूरे उत्तर प्रदेश में मोदी लहर के बावजूद भाजपा प्रत्याशी 4 नंबर पर रहे थे।
  • हालाँकि 2012 में यहाँ की 6 में से 4 सीटें समाजवादी पार्टी के विधायकों के पास थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें