उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रायें निकाल रही है, जिसके तहत परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को सूबे के मऊ जिले में पहुंचेगी।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे शिरकत:

  • भाजपा की परिवर्तन शुक्रवार को मऊ जिले में पहुंचेगी।
  • जिसमें रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शिरकत करेंगे।
  • उनके साथ ही अपना दल सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और अनुप्रिया पटेल कार्यक्रम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सभी परिवर्तन यात्राएँ पहुंचेंगी लखनऊ:

  • भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव के तहत पूरे प्रदेश से परिवर्तन यात्रायें निकाल रही है।
  • जिसके तहत सभी यात्रायें 24 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेंगी।
  • जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवर्तन यात्राओं का समापन करेंगे।
  • भाजपा ने प्रदेश में कुल 4 परिवर्तन यात्रायें निकाली हैं।
  • पहली परिवर्तन यात्रा 5 नवम्बर को सहारनपुर से निकली थी।
  • दूसरी परिवर्तन यात्रा 6 नवम्बर को ललितपुर से रवाना हुई थी।
  • भाजपा की तीसरी परिवर्त यात्रा बलिया से लखनऊ के लिए निकली है।
  • वहीँ चौथी और अंतिम यात्रा सोनभद्र से लखनऊ के लिए रवाना हुई है।
  • इस दौरान ये परिवर्तन यात्रायें यूपी के सभी जिलों से होते हुए लखनऊ पहुंचेंगी।
  • साथ ही हर जिले में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री या भाजपा के पदाधिकारी शिरकर करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें