उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सत्ता परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, भाजपा ने यूपी चुनाव के तहत 4 परिवर्तन यात्रायें निकाली हैं। ये परिवर्तन यात्रायें उत्तर प्रदेश के हर जिले में जाकर सत्ता परिवर्तन की लहर को चलाने का प्रयास कर रही हैं।

लखीमपुर खीरी पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रायें निकाली हैं।
  • जिसके तहत रविवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा लखीमपुर खीरी पहुंचेगी।
  • भाजपा की लखीमपुर खीरी परिवर्तन यात्रा में कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।
  • कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा मौजूद रहेंगे।
  • इसके अलावा बसपा से भाजपा में शामिल हुए बृजेश पाठक भी यात्रा में मौजूद रहेंगे।

गाजीपुर में भाजपा का युवा सम्मेलन:

  • रविवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी।
  • जिसमें कई केंद्रीय मंत्री यात्रा में शिरकत करेंगे।
  • इसके साथ ही रविवार को गाजीपुर में भाजपा का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  • भाजपा के इस युवा सम्मेलन का आयोजन भाजयुमो द्वारा किया गया है।
  • युवा सम्मेलन में भाजपा के केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा शिरकत करेंगे।
  • भाजयुमो युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर के लंका मैदान में किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें