चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इसके बाद राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों लिस्ट जारी करने की कवायद और तेज हो गई है। वहीं सूचना है कि भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। भाजपा यह लिस्ट 16 जनवरी को जारी कर सकती है।

भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट :

  • चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की पहली बैठक करने जा रही है।
  • भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड 16 जनवरी को संभावित है।
  • सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भाजपा यूपी में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
  • पहली लिस्ट में फिलहाल 147 उम्मीदवारों के नामों के घोषणा की बात सामने आ रही है।

चुनाव की तारीख :

  • जानकारी हो कि उत्तरप्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच चुनाव होंगे।
  • इस बार यूपी की 403 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं।
  • वहीं चुनाव का परिणाम 11 मार्च को घोषित किया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें