उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है, यूपी में बहुमत पाने के लिए भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।

5 नवम्बर से शुरू होगी ‘परिवर्तन यात्रा’:

  • यूपी विधानसभा 2017 के चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश से परिवर्तन यात्रा निकालेगी।
  • जिसकी शुरुआत 5 नवम्बर से की जाएगी।
  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रमुख चेहरे प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे।
  • इसके अलावा परिवर्तन यात्रा के रथ पर प्रदेश भाजपा के 4 अन्य बड़े नेताओं की तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

इन 4 भाजपा नेताओं को मिली परिवर्तन यात्रा के रथ में जगह:

  • भाजपा द्वारा 5 नवम्बर से निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा का प्रमुख चेहरा पीएम मोदी और अमित शाह होंगे।
  • इसके साथ ही यूपी के 4 अन्य बड़े नेताओं को भी भाजपा के रथ में जगह दी गयी है।
  • जिसमें गृह मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य होंगे।
  • परिवर्तन रथों पर इन नेताओं को भी तस्वीरें देखने को मिलेंगी।
  • वहीँ सूत्रों की मानें तो सभी नेताओं में उमा भारती का नाम सबसे अहम माना जा रहा है।
  • पार्टी उमा भारती को पिछड़े वर्ग के बीच कल्याण सिंह के विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश की जाएगी।

सहारनपुर से शुरू होगी यात्रा:

  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 नवम्बर से सूबे के सहारनपुर से शुरू होगी।
  • दूसरी परिवर्तन यात्रा 6 नवम्बर से झांसी से शुरू होगी।
  • तीसरी परिवर्तन यात्रा 8 नवम्बर को सोनभद्र और आखिरी यात्रा 9 नवम्बर से बलिया से शुरू होगी।
  • चार यात्राओं के लिए चार रथ तैयार किये गए हैं।
  • भगवा रंग में रंगे रथों पर पीएम मोदी, अमित शाह के साथ, राजनाथ सिंह, उमा भारती, कलराज मिश्र और केशव मौर्य की तस्वीरें होंगी।

उमा भारती का नाम चौंकाने वाला:

  • परिवर्तन यात्रा के रथ पर पीएम मोदी, अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह, केशव मौर्य और कलराज मिश्र और उमा भारती की तस्वीरें होंगी।
  • इन सभी नामों में सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम उमा भारती का है।
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा सांसद हैं।
  • वहीँ कलराज मिश्र यूपी की राजनीति के बड़े और प्रमुख नेताओं में शुमार हैं।
  • इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • वहीँ उमा भारती प्रदेश से विधायक और सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनकी जड़ें मध्य प्रदेश से जुड़ी हुई हैं।
  • उनकी जन्मभूमि, राजनीतिक कर्मभूमि मध्य प्रदेश है, इतना ही नहीं वो मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।
  • उमा भारती को यात्रा में भगवा ब्रिगेड की प्रतिनिधि के तौर पर पेश किया जायेगा।
  • जिसके बाद से भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ को तगड़ा झटका लग सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें