भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में भाजपा उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष को चुना गया, और अब पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनावों के प्रचार प्रसार पर अपनी रणनीति बनाना शुर कर दिया है।
लोकप्रियता के आधार पर चुना जायेगा मुख्यमंत्री:
- भाजपा उत्तर प्रदेश ने 2017 के चुनावों के लिए अपनी रणनीति शुरू कर दी है।
- सूत्रों की मानें तो भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुख्यमंत्री का चयन लोकप्रियता के आधार पर होगा।
- हालाँकि मुख्यमंत्री प्रत्याशी से पहले पार्टी में प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है।
- भाजपा प्रदेश में प्रचार प्रसार का जिम्मा चार चेहरों को सौंपा जायेगा।
- सूत्रों के अनुसार, यूपी मध्य की कमान मानव संसाधन और विकास कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी जाएगी।
- वहीँ बुंदेलखंड की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी को दी जाएगी।
- पर्यटन मंत्री महेश शर्मा को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गयी है।
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को उत्तर प्रदेश पूर्व की जिम्मेदारी दी गयी है।
- सूत्रों की मानें तो आरएसएस भी पार्टी के इस फैसले से सहमत है।
- इसके साथ ही पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ ही उतरेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार
The guy with ugly fungus growing on his chin looks ridiculous. Shave off the bloody beard.He will attract more votes for BJP.