उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, यूपी चुनाव के अन्य चरणों के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते अमित शाह शुक्रवार 17 फरवरी को 3 विधानसभाओं के दौरे पर होंगे, जहाँ अमित शाह 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की पहली जनसभा:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं।
  • अन्य चरणों के लिए सभी दलों का प्रचार अभियान जारी है।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे हैं।
  • अपने दौरे के तहत अमित शाह शुक्रवार को 3 विधानसभाओं के दौरे पर हैं।
  • जिसके तहत अमित शाह की पहली जनसभा इटवा, सिद्धार्थनगर में 12.00 बजे आयोजित की जाएगी।

अमित शाह की दूसरी जनसभा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दूसरी जनसभा खेसरहा, बांसी सिद्धार्थनगर में 1.00 बजे आयोजित की जाएगी।

अमित शाह की तीसरी जनसभा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीसरी जनसभा बस्ती की महादेवा विधानसभा में 2.00 बजे आयोजित की जाएगी।

अमित शाह की चौथी जनसभा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चौथी जनसभा खलीलाबाद, संतकबीरनगर में 3.00 बजे आयोजित की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें