भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 16 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एटा जिले में जायेंगे।

परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह:

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • जिस दौरान अमित शाह एटा जिले में जायेंगे।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एटा जिले में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
  • अमित शाह कार्यक्रम के तहत जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • परिवर्तन यात्रा में अमित शाह के साथ भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।
  • अमित शाह एटा से 4.15 बजे मौनी बाबा के आश्रम तिंदवारी जायेंगे।
  • जहाँ वो आश्रम के मेले में शिरकत करेंगे।
  • इसके साथ ही अमित शाह कानपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

2017 विधानसभा चुनाव के तहत परिवर्तन यात्रा:

  • भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के तहत सत्ता परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।
  • यह यात्रा भाजपा ने प्रदेश में चार स्थानों से निकाली है।
  • यह चारों यात्रायें 24 दिसम्बर से पहले प्रदेश के सभी जिलों में जाकर भाजपा के सन्देश को जनता तक पहुंचा रही है।
  • वहीँ इस दौरान हर जिले में परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री या भाजपा यूपी का पदाधिकारी मौजूद रहता है।
  • परिवर्तन यात्रा का समापन 24 दिसम्बर को लखनऊ में होगा।
  • सभी चारों परिवर्तन यात्रायें सरे जिलों से होकर लखनऊ पहुंचेंगी।
  • जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यात्राओं का समापन करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें