भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तहत शुक्रवार 3 फरवरी से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत आमित शाह रविवार 5 फरवरी को सूबे में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
अमित शाह की पहली जनसभा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
- अपने दौरे के चलते अमित शाह रविवार 5 फरवरी को सूबे में कुल तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा करेंगे।
- अमित शाह की पहली जनसभा शामली में आयोजित की गयी है।
- जिसके तहत अमित शाह शामली के भवन में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब 12.50 बजे शामली पहुंचेंगे।
अमित शाह की दूसरी जनसभा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को पहली जनसभा शामली में संबोधित करेंगे।
- जिसके बाद अमित शाह सूबे के अमरोहा जिले में पहुचेंगे।
- अमित शाह की अमरोहा में जनसभा हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित की गयी है।
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमरोहा में 2.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह की तीसरी जनसभा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामली और अमरोहा के बाद नोएडा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- अमित शाह नोएडा में 3.40 बजे चुनावी जनसभा के संबोधन के लिए पहुंचेंगे।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष नोएडा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के लिए प्रचार करेंगे।