भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिसके तहत अमित शाह सूबे के मेरठ जिले में पहुंच चुके हैं।

अमित शाह नहीं गए अभिषेक के घर:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ब्रह्मपुरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद मृतक अभिषेक के घर जाने की योजना बनी थी।
  • अमित शाह अब अभिषेक के घर नहीं जायेंगे।
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि, परिवार अभिषेक की अंत्येष्टि के लिए गया हुआ है।
  • अमित शाह अभिषेक के घर से ही अन्य जनसभाओं के लिए रवाना हो जायेंगे।
  • गौरतलब है कि, मेरठ में बीती रात अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

अमित शाह ने निरस्त की पदयात्रा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सूबे के मेरठ जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने लक्ष्मीकांत वाजपेयी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
  • साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद अपनी पदयात्रा को निरस्त कर दिया है।
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अभिषेक की हत्या के विरोध प्रदर्शन के लिए पदयात्रा को रद्द कर दिया है।

LIVE:

[fbvideo link=”https://www.facebook.com/BJP4India/videos/1511521952221656/” width=”500″ height=”400″ onlyvideo=”1″]

ब्रह्मपुरी कार्यालय में करेंगे जनसभा:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने दौरे के चलते मेरठ पहुँच चुके हैं।
  • अमित शाह थोड़ी देर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: पूर्व रक्षा मंत्री ने रक्षा बजट पर जताई निराशा,आतंकवाद से लड़ने में विफल बजट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें