भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में परिवर्तन यात्रा के तहत रैली को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

यहीं से मुलायम को देंगे जवाब:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को आजमगढ़ के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत रैली को संबोधित किया।
  • कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
  • अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि, यही से मुलायम सिंह को जवाब देंगे।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश के लोग परिवर्तन चाहते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लोगों का सम्मान वापस लाने के लिए परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, 2014 में यूपी के लोगों ने मोदी के हाथ मजबूत किये।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, हम उत्तर प्रदेश को बदलना चाहते हैं।

हम यूपी का विकास चाहते हैं:

  • अपने आजमगढ़ दौरे पर अमित शाह ने कहा कि, हम यूपी का विकास चाहते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मोदी 5 साल में उत्तर प्रदेश का विकास करना चाहते हैं।
  • साथ ही उन्होंने मोदी सरकार द्वारा राज्य में रोजगार पैदा करने की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें