उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार अभियान में लगाया हुआ है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
अमित शाह की पहली जनसभा:
- यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है।
- जिसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को प्रदेश में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली जनसभा पीलीभीत के द्रमंद कॉलेज मैदान में आयोजित की गयी है।
- अमित शाह 11.30 बजे यहाँ जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे।
अमित शाह की दूसरी जनसभा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दूसरी जनसभा लखीमपुर के गोला स्टेडियम में आयोजित की गयी है।
- अमित शाह यहाँ करीब 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह की तीसरी जनसभा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीसरी जनसभा सीतापुर के राजा कॉलेज मैदान में आयोजित की गयी है।
- यह जनसभा 2.00 बजे से शुरू होगी।
अमित शाह की चौथी जनसभा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चौथी जनसभा रायबरेली के हरचंदपुर में आयोजित की गयी है।
- अमित शाह करीब यहाँ 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।