भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे के मऊ के दौरे पर हैं, वो यहाँ पार्टी की ओर से आयोजित महापंचायत में शामिल होंगे।

महापंचायत को करेंगे संबोधित:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज मऊ के दौरे पर हैं, जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की ओर से आयोजित महापंचायत में शामिल होंगे।
  • इसके साथ ही अमित शाह महापंचायत को संबोधित भी करेंगे।
  • यह कार्यक्रम मऊ के रेलवे के मैदान में किया जायेगा।

भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन की हो सकती है घोषणा:

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज मऊ के दौरे पर आयेंगे।
  • जहाँ भाजपा और भासपा के बीच गठबंधन की घोषणा की जा सकती है।

सम्मेलन से पहले भाजपा-भासपा के कार्यकर्ता भिड़े:

  • अमित शाह के मऊ कार्यक्रम में भाजपा और भासपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गयी है।
  • गौरतलब है कि, महापंचायत के मंच से अमित शाह आज भाजपा और भासपा के गठबंधन की घोषणा करने वाले थे।
  • जानकारी के अनुसार,  कार्यकर्ताओं के बीच टोपी और झंडे को लेकर मारपीट हुई थी।

अमित शाह पहुंचे कार्यक्रम स्थल:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मऊ में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
  • उन्होंने महाराजा सुहेलदेव श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि, “सुहेलदेव ने धर्म की रक्षा की”।
  • अमित शाह ने कहा कि, “सोमनाथ मंदिर को तोड़ने वाले गजनी को सुहेलदेव ने एक दिन में हरा दिया था”।
  • उत्तर प्रदेश में सपा के विकास के दावों पर शाह ने कहा कि, “विकास का रथ यूपी में रुका हुआ है”।
  • उन्होंने सूबे की सरकार पर विकास न होने देने का आरोप भी लगाया।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनधन-योजना, उज्ज्वला योजना आदि केंद्र की योजनाओं के बारे में बात की।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना चाहते हैं”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें