भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सूबे की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहाँ एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी में आयेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होंगे।
- अमित शाह यहाँ राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी के स्वाभिमान महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
- यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से आयोजित किया जायेगा।
- इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहेंगे।
कानपुर में मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह लाइव:
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे के कानपुर और लखनऊ में सम्मलेनों में भाग लेने पहुंचे।
- इस दौरान वो कानपुर के रूमा में कानपुर-झाँसी मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया।
- उन्होंने कहा कि, “प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी”।
- मथुरा हिंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, “मथुरा जैसे हालात पूरे प्रदेश में हैं”।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में स्वाभिमान सम्मेलन में पहुंचे:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर में मंडल बूथ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहाँ वो स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।
- उन्होंने सपा और बसपा की पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि “बसपा ने दलितों का सिर्फ इस्तेमाल किया”।
- उन्होंने कहा कि, “दोनों पार्टियाँ दलितों का दमन करती हैं”।
- उन्होंने कहा कि, “दलितों का उत्थान केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है”।
- उन्होंने कहा कि, “दलितों का बहुत बड़ा समूह भाजपा के साथ”।
- उन्होंने लोकसभा के चुनाव पर कहा कि, “यूपी में 73 सीटें दिलवाने में दलितों का बहुत बड़ा योगदान”।
- उन्होंने कहा कि, “जनधन योजना से करोड़ो के खाते खुले”।
- उन्होंने कहा कि, “यूपी में भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से”।
- उन्होंने कहा कि, “मोदी सरकार दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार