भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। केशव ने कहा कि सेना की बहादुरी पर सतही और ओछी बातें करके घिनौनी राजनिति कर रहें हैं ऐसे लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राहुल गांधी के ‘‘खून की दलाली” जैसे बयान की भाजपा कड़ें शब्दों में निंदा करती है।
  • केशव मौर्या ने कहा कि राहुल ने ऐसा बयान देकर देश की सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है।
  • मौर्य ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार रहते पुलिस ने हाउस में आतंकवादियों का एनकाउन्टर किया था।
  • जिसके बाद तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा रात भर सो नहीं पाये थे।
  • मौर्य ने याद घटना कि जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी उसी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।

चुनाव से पहले उठापटक को थामने के लिए केशव मौर्य ने बनाया ये प्लान!

अखिलेश और राहुल एक ही सिक्के के दो पहलूः

  • राहुल के इस शर्मनाक बयान का यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थन कर रहें है।
  • इससे साफ है कि राहुल और अखिलेश दोनों को ही आतंकवादियों के प्रति कितना मोह है।
  • जनता इस बात को समझ चुकी है कि अखिलेश और राहुल एक ही खोटे सिक्के के दो पहलू हैं।
  • अखिलेश यादव ने आतंकी गतिविधियों में दोषी पाये जाने वाले लोगो को जेल से छोड़ने  का र्निणय कर दिया था
  • हाईकोर्ट दखल ना देता तो अखिलेश सरकार ने आंतकवादियों को छोड़ने का मन बना लिया था।
  • मौर्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की उस टिप्पणी का जिक्र भी किया जिसमें कोर्ट ने कहा था कि “यदि इनका बस चले तो आंतकवादियों को परमवीर चक्र दे दें‘‘।
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इटावा के नितिन यादव की चिता की आग अभई ठन्डी भी नहीं हुई।
  • ऐसे में अखिलेश यादव सेना के खून की दलाली जैसे बयानों को अपना समर्थन दे रहे है।

‘जो बोये बीज बबूल के, वह आम कहां से खाये।’- केशव मौर्य

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें