2017 के विधानसभा चुनावों में सपा सरकार को हटाने और सालों बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी थी। इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक धुआंधार प्रचार किया गया था। सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए कई वाहन भी निल्वाए गए थे जिन पर कार्यकर्ताओं ने सवारी करते हुए उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगे थे। आज वही वहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय ओपर धुल खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लाखों रुपयों की संपत्ति वाली ये गाड़ियाँ बीएस धूल खाती दिख रही हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव में खरीदी थी गाड़ियाँ :

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने गांव-देहात की पब्लिक को नुक्कड़ नाटकों के जरिये लुभाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके अलावा प्रचार वाहन के रूप में लाखों रूपये भी इन पर खर्चे गए थे। इन प्रचार वाहनों से पार्टी कार्यकर्ता अखिलेश सरकार की नाकामयाबी गिनवाते थे और जनता से भाजपा के पक्ष में वोट मांगते थे। गोरखपुर में सबसे ज्यादा बीजेपी के नाम पर ढाई सौ मोटर साइकिलें खरीदी गई थीं जिससे खासा सियासी बवाल मचा था। इनके अलावा टीवी और अखबारों में धुआंधार इश्तेहारों के जरिये बीजेपी ने वोटर को लुभाने में कामयाबी हासिल की थी।

 

ये भी पढ़ें: रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला हुए भाजपा में शामिल

 

अब जर्जर हालत में खड़ी है गाड़ियां :

यूपी के विधानसभा चुनावों में धुआंधार प्रचार के दम पर सालों बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। इनमें सबसे बड़ा योगदान भाजपा के चुनाव अभियान को माना जाता है जो उसने सड़क से लेकर गाड़ियों से किया था। इसी चुनाव अभियान के लिए बीजेपी ने कई गाड़ियां खरीदी थी जो आज देखा जाए तो किसी काम की नहीं रह गयी हैं। लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में ये सभी प्रचार वाहक गाड़ियां जर्जर हालत में खड़ी हुई हैं। लगभग लाखों की संपत्ति की ये गाड़ियां मात्र 2700 किलोमीटर चली हैं मगर आज जंग खाने को मजबूर हैं।

 

ये भी पढ़ें: जया बच्चन का खुलासा, किन कारणों से अमिताभ ने छोड़ी थी राजनीति

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें