अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से फिर विवाद उठने की सभांवना है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के अनुसार इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर अदालत को दखल देना चाहिए। साक्षी महाराज ने ये विवदित बयान अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में दिया है।sakshi maharaj

मुसलमान महिलाओं पर बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी महिलाओं को मस्जिदों में नमाज पढ़ने का हक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए। देश को संविधान के हिसाब से चलाने की सलाह देते को उन्‍होंने कहा कि मुसलमान फतवों के ऊपर चलने की कोशिश करते है। देश संविधान से चलना चाहिए न कि फतवों से।  हिंदुओं के मामले में दखल देती रही अदालत को इस्लाम के मामले में भी दखल देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों को लेकर महाराज पहले भी सुर्खियों में रह चुकें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्‍होंने मदरसों के सम्‍बन्‍ध में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि मदरसों में आने वाले चन्‍दें की जांच होनी चाहिए क्‍योकि इन मदरसों में आने वाले चन्‍दें का इस्‍तेमाल देशद्रोही गतिविधियों में भी हो सकता है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें