हर वक़्त विवादों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को निशाना बनाया है।
बताया अगस्ता मामले का दोषी:
- भाजपा के सबसे विवादित सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर अगस्ता मामले मे विवादित बयान दिया है।
- उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर अगस्ता मामले में लिप्त होने का आरोप लगाया है, इतना ही नही उन्होंने कहा कि, अरविन्द केजरीवाल ने अगस्ता घोटाले के पैसों से ही चुनाव लड़ा है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, अरविन्द केजरीवाल जांच से डर रहे हैं।
समाजवादी सरकार पर भी साधा निशाना:
- भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने सूबे की सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि, “प्रदेश की समाजवादी सरकार मानसिकता ठीक नहीं है”।
- उन्होंने कहा कि, “2017 के चुनावों के मद्देनजर सपा सरकार पानी पर गन्दी राजनीति कर रहे हैं”।
- उन्होंने कहा कि, सपा सरकार को केंद्र से पानी लेने में शर्म महसूस हो रही है।
- साक्षी महाराज ने राम मंदिर पर भी बड़ा बयान दिया।
- उन्होंने कहा कि, यूपी के सभी बड़े नेता और सरकारें राम मंदिर की पैदाइश हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, उत्तर प्रदेश में बिना राम मंदिर के चुनाव नहीं हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार