उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी गुरुवार 19 जनवरी को बाकी बचे हुए प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इसके साथ ही भाजपा उत्तराखंड के बाकी बचे हुए प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर सकती है।

बुधवार को अमित शाह के आवास पर हुई थी बैठक:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के तहत 149 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
  • जिसके बाद अन्य प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी में चर्चा चल रही थी।
  • बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर सूची को लेकर बैठक हुई थी।
  • बैठक में अमित शाह, यूपी प्रभारी ओम माथुर, यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए थे।

सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद बनी थी पहली सूची:

  • भाजपा यूपी चुनाव के लिए गुरुवार को अपने बाकी बचे प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
  • अपनी पहली सूची में भाजपा ने 149 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
  • यह फैसला भाजपा ने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में लिया था।
  • गौरतलब है कि, भाजपा में भी टिकट वितरण के बाद घमासान मचा हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें