Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा-बसपा से निपटने के लिए चुनाव से 6 महीने पहले BJP छोड़ेगी ब्रह्मास्त्र: राजभर

bjp secret plan

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सपा और बसपा का गठबंधन होने से भाजपा में काफी बेचैनी है। भाजपा ने जहाँ पिछले लोकसभा चुनावों में गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में 80 में 73 सीटों पर कब्जा किया था तो वहीँ इस बार सपा और बसपा के गठबंधन होने से उसकी योजना में दिक्कत आती हुई दिख रही है। इस समस्या से निपटने के लिए भाजपा ने एक ब्रह्मास्त्र निकाला है जिसका खुलासा खुद योगी सरकार के मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए किया है।

भाजपा छोड़ेगी ब्रह्मास्त्र :

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से निपटने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 से 6 माह पहले ब्रह्मास्त्र छोड़ने की तैयारी की है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने बलिया में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में सपा और बसपा गठबंधन को हराने के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है। भाजपा ने ब्रह्मास्त्र बना लिया है और इसे लोकसभा चुनाव के 6 माह पहले छोड़ा जाएगा। इससे सपा और बसपा का गठबंधन बिलकुल बेकार हो जाएगा और फिर से लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत मिलेगी।

ओबीसी जाति पर लेगी फैसला :

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सपा,बसपा और कांग्रेस पिछड़े वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने का सिर्फ झुनझुना थमाकर सरकार बनाती रही है। भाजपा सरकार ओबीसी को तीन श्रेणी में विभाजित करेगी। इससे समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े ओबीसी वर्ग के बड़े तबके को न्याय मिलेगा तथा इस वर्ग के सहारे भाजपा आसानी से सपा-बसपा गठबंधन को पटखनी देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। यह 2 ताकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि राहुल की चिंता मोदी नही, बल्कि राहुल सत्ता के लिए तड़प रहे हैं।

Related posts

पद्मावत मूवी को लेकर हिन्दू संगठन आंदोलित, संजय लीला भंसाली का फूँका पुतला, हिन्दू संगठन ने अम्बेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन, जिले में मूवी लगने पर सिनेमा हाल जलाने की धमकी।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

अख़लाक़ के परिवार पर नहीं दर्ज हुई एफआईआर, क्षेत्र में पीएसी तैनात!

Divyang Dixit
8 years ago

झाँसी: मेजर यादव के नाम से स्टेनो को आता था फोन!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version