उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियों द्वारा सभाओं, रैलियों का दौर शुरू हो चुका हैसभी दल उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को खुश करके सत्ता को हासिल करने में लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा का आगाज किया जा चुका है।

सपा, बसपा मुक्त करेगी भाजपा :

  • बीते दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के युवा सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे
  • इस दौरान उन्होंने सभी भाजपाइयों से कहा कि समय आ गया है हम सभी अब एक हो जाएँ।
  • उन्होंने कहा कि जैसे देश को कांग्रेस मुक्त बनाया, वैसे भी अब यूपी को सपा, बसपा मुक्त बनाना है।
  • उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर अगर कोई ले जा सकता है तो वह सिर्फ भाजपा है।

यह भी पढ़े : आधी अधूरी तैयारियों के साथ लखनऊ महोत्सव का आगाज़!

  • इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले पर भी चर्चा की।
  • वे बोले कि प्रधानमंत्री का यह फैसला ऐतिहासिक है जिसका समर्थन जनता भी कर रही है।
  • हमें बस अपने पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखना चाहिए।
  • वे ही भारत को एक महाशक्तिशाली देश में परिवर्तित कर सकते है।

यह भी पढ़े : बारात जाने से पहले BSF के जवान की गोली मारकर हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें