उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सूबे में जनता की जागरूकता और उससे जुड़ने के लिए कई प्रकार के आयोजन कर चुकी है। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने स्वाभिमान सम्मेलन की शुरुआत की है।
स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन आज:
- उत्तर प्रदेश के चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
- ऐसे में सभी राजनैतिक दल अधिक से अधिक जनता के बीच जाना चाहते हैं।
- ताकि बेहतर तरीके से सूबे की जनता से संवाद स्थापित किया जा सका।
- इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने कई क्षेत्रों में मंगलवार को स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया है।
- कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता लाने के तहत किया जा रहा है।
चुनाव के तहत कार्यक्रम का आयोजन:
- भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को सूबे के कई क्षेत्रों में स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन करेगी।
- यूपी चुनाव में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है, जिसक के संदर्भ में पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया है।
- गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी पहले ही कई कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है।
- जिनमें परिवर्तन यात्रा, यूपी के मन की बात आदि कार्यक्रम काफी वृहद तौर पर आयोजित किये गए थे।
- परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन तो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर किया गया था।
- गौरतलब है कि, परिवर्तन यात्रा सूबे में चार जगह से निकाली गयी थी।
- साथ ही परिवर्तन यात्रा ने सूबे के सभी जिलों में जाकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई थी।
- इतना ही नहीं परिवर्तन यात्रा की हर सभा में कोई न कोई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहता था।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव के तहत ‘प्रत्याशी सूची’ को अंतिम रूप देने में जुटी भाजपा!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार