भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस समय देश भर के विभिन्न राज्यों में है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में अपना दमखम दिखाने ने लिए पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अन्य राजनेताओं के लिए एक मिसाल पेश करने जा रहे है।

100 गरीबों को बाटेंगे मकान :

  • सांसद वरुण गाँधी 18 अक्टूबर को संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के कई गांव में सौ मकान गरीब लोगों को बांटने जा रहे हैं।
  • वरुण ने इन मकानों को अपनी निजी और स्थानीय लोगों की मदद से तैयार करवाया है।
  • इस कार्य के लिए वरुण गांधी ने किसी भी सरकारी योजना की सहांयता नहीं ली है।
  • वरुण गांधी की यह कोशिश पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गयी है।

varun gandhi as sultanpur MP

  • उनकी इस पहल से साफ़ है कि वे मौजूदा राजनीती के तरीकों को बदलने की कोशिश में है।
  • आपको बता दें कि वरुण के संसदीय क्षेत्र के कई गांव में बीते दिनों आग लगी थी।

यह भी पढ़े : पीएम लेंगे तीसरे गांव को गोद, पटेल वोटों पर रहेगी नजर!

  • इसके बाद वरुण और उनकी टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया कि वे घर के आस-पास बीड़ी न पियें।
  • वरुण और उनकी टीम ने फिर फैसला किया कि जले हुए घरों को वे ही तैयार करेंगे और वो भी पक्की तौर पर।
  • फिर वरुण गांधी ने और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस योजना को अंजाम दिया है।
  • यह सभी मकान उन्ही लोगों की ही ज़मीन पर बने हैं जिन लोगों को यह घर मिलने वाला है।
  • गौरतलब है कि पिछले दिनों ही वरुण ने 3600 से अधिक किसानों को कर्ज मुक्त भी करवाया था।
  • वरुण की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी द्वारा आगामी यूपी चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़े : सीएम अखिलेश यादव ने दिया राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें