[nextpage title=” up bjp clean sweep” ]

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के जुगत में लगी हुई है। इसी कारण सभी पार्टियों ने रैलियाँ, सभाएं, सन्देश यात्रा निकालना शुरू कर दिया है। चुनावों के देखते हुए सरकार बनाने वाली पार्टी के बारे में जानने के लिए सर्वे होना भी शुरू हो गए है। इसी तरह का सर्वे बीते दिनों हुआ जिसमे उस पार्टी का नाम उभर कर आया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी।

[/nextpage]

[nextpage title=” up bjp clean sweep” ]

भाजपा बनायेगी उत्तर प्रदेश में सरकार :

  • बीते दिनों हुए एक सर्वे में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
  • सर्वे के अनुसार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा मगर उसके बहुत पास तक पहुँच जाएगी।
  • भाजपा के बाद बसपा दूसरे नंबर पर और सपा तीसरे व कांग्रेस चौथे नंबर पर हो सकती है।।
  • सर्वे में बीजेपी को पूरे उत्तर प्रदेश में 31% वोट और 170-183 सीटें मिलती दिख रही है।
  • सपा को इस सर्वे में सबसे ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है।
  • कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह सबसे पीछे चौथे नंबर पर रहेगी।

पूर्व यूपी में मिलेगा फायदा :

  • बीजेपी को ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मिलेगा जहां 33 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद की जा रही है।
  • वहीँ बसपा यहाँ पर 28% वोटों के साथ दूसरे नम्बर पर है।
  • सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को यहाँ मात्र 22% वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • समाजवादी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है क्योंकि पिछले चुनाव में उसे यहाँ से काफी अधिक सीटें मिली थी।
  • सपा को मुख्तार को पार्टी में मिलाने के बाद भी इसका फायदा होता उसे नहीं दिख रहा है।

सर्वे में मायावती बनी सीएम की पसंद :

  • बसपा के लिए एक अच्छी खबर है कि भाजपा को बहुमत दिखते हुए भी मायावती सीएम पद की पहली पसंद है।
  • सीएम की पहली पसंद में सबसे ज्यादा 31% लोग मायावती को सीएम बनाना चाहते है।
  • वर्तमान सीएम अखिलेश को 27%, राजनाथ को 18%, योगी आदित्यनाथ को 14% लोगों ने अपनी पसंद बताया है।
  • सर्वे में 2% लोग भी ऐसे भी है जो प्रियंका गांधी को यूपी का सीएम बनते देखना चाहते है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें