उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के चुनाव के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ के दौरे पर थे। अमित शाह ने रविवार को यूपी में पहले और दूसरे चरण में बीजेपी को 90 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया। उन्होंने इस दौरान सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर हमला किया।

यूपी की जनता ने घोषणा पत्र का किया स्वागत

  • अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में बीजेपी को 50 से ज्यादा सीट मिलने वाली है।
  • वहीं 15 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के बाद यह आकड़ा 90 से अधिक सीटों तक पहुंच जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट किया है।
  • मतदाताओं ने बीजेपी के घोषणा पत्र का स्वागत किया।
  • उन्होंन कहा कि जनता का झुकाओं पूरी तरह से बीजेपी की तरफ है।

12 मार्च से प्रदेश में अच्छे दिन

  • अमित शाह ने यूपी में जल्द ही अच्छे दिन आने का दावा किया।
  • उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव का 11 मार्च को रिजल्ट आएगा,
  • जिसमें मतदाता बीजेपी को ही जीताने वाले है।
  • ऐसे में 12 मार्च से यूपी में अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
  • उन्होंने कहा ऐसा अब तक इसलिए नहीं हुआ क्योंकि केंद्र की योजनाओं को प्रदेश सरकार आगे नहीं बढ़ाती।
  • केंद्र सरकार ने पिछले ढाई सालों में ढाई लाख करोड़ रूपये अधिक भेजें।
  • लेकिन अखिलेश यादव की सरकार उनका भी उचित रूप से इस्तेमाल नहीं कर सकी।
  • केंद्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाई।
  • लेकिन यूपी सरकार इतने दिन बीत जाने के बाद भी इसके लिए बीमा एंजेसी तय नहीं कर पाई।
  • क्योंकि सरकार अब तक कंपनी के कमीशन पर अटकी हुई है।

गठबंधन पर हमला

  • अमित शाह ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर भी हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि पहले यह दोनों एक-दूसरे के घोर विरोधी थे।
  • लेकिन अंत समय में सपा और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया।
  • उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही है,
  • यह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

सपा में कुछ भी नहीं बदला

  • अमित शाह ने कहा कि 5 सालों में यूपी बेहाल हुआ है, कानून व्यवस्था से लेकर किसान सबकी स्थिति बदहाल है।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार के 5 साल में सबसे ज्यादा दंगे हुए।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद भी प्रदेश में आपराधिक वारदातें चरम पर है।
  • अमित शाह ने मेरठ में व्यापारी की हत्या, इलाहाबाद में डॉक्टर की हत्या, लखनऊ में साहु हत्याकांड को लेकर सपा पर वार किया।
  • उन्होंने दावा किया कि सपा में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता है।
  • क्योंकि कई मामलों में आरोपी गायत्री प्रजापति सपा के उम्मीदवार बनाए जाते है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें