भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता (BJP woman leader) और समर्थकों ने आलमबाग जोन-5 दफ्तर के बाहर खूब उत्पात मचाया। कुछ ही देर में नेता और समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। अवर अभियंता आरबी सिंह के कमरे का दरावाजा और खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले, कर्मचारियों से मारपीट की।

  • बिल जमा करने पहुंचे आम नागरिकों ने जैसे तैसे खुद को बचाया।
  • इसी बीच कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी।
  • पुलिस के आने से पहले ही समर्थक भाग खड़े हुए।
  • पत्थरबाजी में महिला कर्मचारी नेता चोटिल हुई हैं।
  • नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: बीच सड़क पर लखनऊ पुलिस की गुंडई!

क्या है पूरा मामला

  • इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी के मुताबिक, महिला नेता और समर्थकों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों से मारपीट की है।
  • सीवर चैम्बर पर ढक्कन न होने और मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का मुद्दा लेकर भाजपा नेता रमा शुक्ला अपने समर्थकों के साथ साढ़े 10 बजे आलमबाग नगर निगम पहुंची पहुंची थीं।
  • जिम्मेदार अफसरों के न मिलने पर महिला नेता भड़क गईं।
  • अफसरों पर हीलाहवाली का आरोप लगाया और नारेबाजी शुरू कर दी।
  • कुछ देर तक नारेबाजी के बाद समर्थक उग्र हो गए और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।
  • समर्थकों ने पथराव कर दिया जिससे कर्मचारी दहशत में आ गए।
  • नगर अभियंता बीपी गुप्ता ने बताया कि महिला नेता और उनके समर्थकों ने कर्मचारी नीलम से मारपीट की।
  • पत्थर लगने से वह गिरकर चोटिल हो गईं।
  • अन्य कर्मचारी उनको बचाने आए तो समर्थक पत्थर मारने लगे।

ये भी पढ़ें- ट्रक में टक्कर मारकर ढ़ाबे में घुसी बेकाबू DCM, 5 घायल!

गुस्साए कर्मचारियों ने काम किया बंद

  • गुस्साए कर्मचारियों ने ठप किया काम इस घटना के बाद अन्य कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया।
  • कर्मचारी चन्द्रमोहन, जय सिंह, नीलम, आरबी सिंह, राज नारायण मिश्रा, गुरुमीत सिंह समेत दर्जनों कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
  • वहीं, मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर आलमबाग ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको शांत कराया।
  • भाजपा नेता (BJP woman leader) ने कहा मोहल्ले में गंदगी, अफसर सुनते नहीं भाजपा महिला नेता रमा शुक्ला का कहना है कि मोहल्ले में सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं।
  • अफसर शिकायतों को नजरंदाज कर रहे हैं।
  • सफाई कर्मचारी सुनते नहीं जिससे मोहल्ले में गंदगी का अंबार है।

ये भी पढ़ें- 3 पेज के लेटर बम ने मचाया हड़कंप, सीनियर IAS पर गंभीर आरोप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें