उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गाँधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, यह विरोध प्रदर्शन राहुल गाँधी के विवादित बयान के संदर्भ में किया जा रहा है।

राहुल गाँधी का फूंका गया पुतला:

  • उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राहुल गाँधी का विरोध प्रदर्शन किया।
  • यह विरोध प्रदर्शन भारतीय सैनिकों के सम्मान में किया जा रहा है।
  • जिसके तहत राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने राहुल गाँधी का पुतला फूंका गया।
  • गौरतलब है कि, राहुल गाँधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनसभा के दौरान सेना और पीएम के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया था।

शहीदों के खून की दलाली करते हैं पीएम:

  • राहुल गाँधी ने अपने विवादित बयान में पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाये थे।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी शहीदों के खून की दलाली करते हैं।
  • वहीँ पूरे देश में राहुल के इस बयान की अलग-अलग प्रतिक्रिया दिखाई दी थी।
  • यह बयाना राहुल गाँधी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दिया था।

कांग्रेस ने भी उठाया था सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल:

  • भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से देश में विचित्र माहौल बना हुआ है।
  • आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस ने भी सेना पर सवाल खड़े करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दिखाने की बात कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें