भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अमित शाह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई गीत गाये। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा नेता श्रीमती नीलम तिवारी द्वारा जी.पी.ओ स्थित गांधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने केक काटकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की और कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत भी गाये।

ईश्वर से की लंबी उम्र की कामना :

राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा के चाणक्य बनकर उभरे अमित शाह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हम सब उनकी लम्बी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। संगठनात्मक क्षमताओं और कुशल राजनीतिक समझ के लिए माने जाने वाले अमित शाह परदे के पीछे रहकर प्रभावशाली राजनैतिक इतिहास रचा है।

  • भाजपा नेता नीलम तिवारी ने कहा कि प्रभारी रहकर उन्होनें 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 80 में से 73 सीटें जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।
  • साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2 तिहाई सीटें जीताकर पुनः इतिहास रचा उनके नेतृत्व में संगठन विजयी की ओर अग्रसर है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें