उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं रह गया है। इस बार के चुनावों में अन्य किसी मुद्दों से ज्यादा नोटबंदी का मुद्दा काफी बड़ा होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को चुनाव में भुनाकर दुबारा से सत्ता में वापसी करना चाहती है। इसके लिए भाजपा ने एक प्लान भी तैयार कर लिया है जिससे मतदाता ज्यादा से ज्यादा उसे ही वोट करेंगे।

कार्यकर्ता बताएँगे लोगो को नोटबंदी के फायदे :

  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता को नोटबंदी के फायदे बताने के लिए एक योजना बनाई गयी है।
  • इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश के किसानो और गरीब वर्ग के लोगो को घर-घर जाकर इसके फायदे बताएँगे।
  • नोटबंदी का फैसला शुरू हुए आज लगभग 1 महीना हो गया है मगर बैंको और एटीएम की भीड़ कम ही नहीं हो रही है।
  • इसी के लिए भाजपा अब वार्ड और बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगो को इसके फायदे बताएगी।

यह भी पढ़े : सपा की मुलायम सन्देश यात्रा का तीसरा चरण 9 दिसंबर से होगा शुरु!

  • विपक्ष भी लगातार नोटबंदी के फैसले के ऊपर केंद्र सरकार पर हमले कर रहा है।
  • भाजपा नहीं चाहती कि जनता विपक्ष के कहने में आये और उसका वोट बैंक कट जाए।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सभी अधिकारियों संग बैठक कर पूरी योजना तैयार कर ली है।

यह भी पढ़े : PM मोदी के गढ़ में CM 10 को बनाएंगे चुनावी रणनीति!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें