भाजपा लखनऊ लोकसभा संघ के सम्मेलन में शामिल होंगे कई कार्यकर्ता

  • उन्नाव :भाजपा लखनऊ लोकसभा संघ के सेक्टर संयोजक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा,सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया,अवध क्षेत्र प्रभारी जे पी एस राठौर,अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।
  • यह सम्मेलन उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में सत्ताईस जनवरी को फैंटेसी मोटेल सुबह दस बजे से होगा।
  • इस कार्यक्रम में करीब पच्चीस सौ कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
  • इस सम्मेलन के लिए लखनऊ लोकसभा संघ के अंतर्गत आने वाले लखनऊ महानगर,उन्नाव,मोहनलालगंज,रायबरेली जिले के सेक्टर संयोजक, प्रभारी,मंडल के पदाधिकारी,जिले के पदाधिकारी,मोर्चा के अध्यक्ष,सांसद एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।
  • आज फैंटेसी में दिनभर चली तैयारी बैठकों मे लोकसभा प्रभारी अजीत प्रताप सिंह,उपाद्यक्ष अवनीश सिंह,अवध क्षेत्र महामंत्री राजकिशोर रावत,जिलाद्यक्ष श्रीकान्त कटियार,लोकसभा संयोजक सरोज सिंह चौहान ने विभिन्न ब्यवस्थाओ में पदाधिकारियो को लगाया।
  • सम्मेलन व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुराग अवस्थी,मंच एवं सजावट व्यवस्था दुर्गेश चंदेल,पंडाल व्यवस्था अनुसूचित मोर्चा,भोजन व्यवस्था पिछड़ा वर्ग मोर्चा,स्वच्छता ब्यवस्था जगन्नाथ कुशवाहा एवं प्रदीप सिंह,यातायात व्यवस्था में युवा मोर्चा,पंजीकरण व्यवस्था में महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा,प्रचार-प्रसार व् नगर सज्जा नगर मंडल,अतिथि व्यवस्था डी एन वर्मा एवं अरुणेंद्र,मीडिया व्यवस्था विजय द्विवेदी,स्वागत व्यवस्था किरन सिंह एवं कार्यालय व्यवस्था मनोज निगम को सौंपी गई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें