भाजपा की नीयत समाज को बांटने तथा नफरत का जहर फैलाने की है: अखिलेश यादव

जैसे जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आते हुए दिखाई दे रहे है वैसे वैसे बीजेपी पर अन्य दल उनके ही दिए स्लोगन सबका का साथ सबका विकास पर ही प्रश्न खड़े कर रहे है।  इन्ही सब के  बीच  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बीजेपी पर सरकार न चला पाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टचार की वृद्धि हुई है।  ने कहा है कि भाजपा सरकार ने संविधान की मूल आत्मा पर ही आघात करने का काम किया है। उसकी नीयत समाज को बांटने तथा नफरत का जहर फैलाने की है।  समाजवादी स्वतंत्रता संग्राम और भारत की स्वाधीनता के बाद दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों-नौजवानों को अधिकार दिलाने के लिए निरन्तर आवाज बुलंद करते रहे।

आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली है, हजारों लोगों ने इसके लिए कुर्बानियां दी हैं: अखिलेश यादव
  • अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि भारत को आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली है।
  • हजारों लोगों ने इसके लिए कुर्बानियां दी हैं।
  • भारत के संविधान के अनुसार देश का हर व्यक्ति गरिमा और सम्मान से जीवन व्यतीत करने का अधिकार प्राप्त है।
  • एक समय था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था हमे उन तमाम पहलुओं पर सोचना होगा कि देश कैसे आगे बढ़े।
  • गणतंत्र दिवस के दिन तमाम महापुरुषो को याद करने का दिन है।
  • संकल्प लेने का दिन है आज कि हमारा देश खुशहाल हो।

बीजेपी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं: अखिलेश यादव

उन लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं, कितने नौजवानो को रोजगार मिला है, लालकिले से किए हुए कितने वादे पूरे हुए हैं सपना दिखाया गया था कि व्यापार बढ़ेगा, GST लागू करके छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया, देश की पूंजी कुछ परिवारों तक सिमट कर रह गई है भारत रत्न पर हो रहे विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने कहा-भारत देश का ये सबसे बड़ा सम्मान है, जिनके योगदान से देश का सम्मान बढा है,  उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

राजनीति में जितने नए लोग आए उससे खुशी होगी:  अखिलेश यादव
  • राजनीति में जितने नए लोग आए उससे खुशी होगी।
  • कांग्रेस पार्टी और उन्होंने अच्छा फैसला लिया है प्रियंका गाँधी को राजनीति में लाने क।
  • उन लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं, कितने नौजवानो को रोजगार मिला है।
  • लालकिले से किए हुए कितने वादे पूरे हुए हैं।
  • सपना दिखाया गया था कि व्यापार बढ़ेगा, GST लागू करके छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया।
  • देश की पूंजी कुछ परिवारों तक सिमट कर रह गई है।
  • भारत रत्न पर हो रहे विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने कहा-भारत देश का ये सबसे बड़ा सम्मान है।
  • जिनके योगदान से देश का सम्मान बढा है, उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें