भाजपा का विजय रथ नहीं रुकेगा, भले ही क्यों न एक हो जाएं दस दल : अमित शाह

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों को जीतने के संकल्प के साथ अमित शाह ने राम मंदिर का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां सब चाहते हैं। राहुल गांधी बताएं कि वह कहां चाहते हैं। शाह ने कहा कि भाजपा का विजय रथ नहीं रुकेगा, भले ही दस दल क्यों न मिल जाएं। 73 से 74 सीटें हो सकती हैं लेकिन इससे कम नहीं। शाह ने कहा कि केंद्र में सरकार आने पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को बाहर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को किसान्मुखी बताते हुए पश्चिम की सभी सीटें जीतने का संकल्प दोहराया।

  • बूथ सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया।
  • गजरौला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन से भाजपा को कोई चिंता नहीं है।
  • सपा, बसपा, रालोद सहित दस दल भी मिल जाएं तो वे भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सकते।
  • शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा, बसपा रालोद जातीय आधार पर वोट बांटेंगे, लेकिन वोट मत बंटने देना।
  • मतदान 50 फीसदी तक पहुंचाना।
भाजपा सरकार में किसी की हिम्मत नहीं रही कि वह बहू-बेटियों के साथ कर सके छेड़छाड़: अमित शाह

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की हिम्मत नहीं रही कि वह बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर सके। 10 दिन के भीतर गन्ना भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। गजरौला के रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान पर शनिवार को मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल का बूथ सम्मेलन भारी भीड़ के बीच हुआ। इससें 14 लोकसभा क्षेत्रों और 71 विधानसभा क्षेत्रों के पच्चीस हजार बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां गर्भ गृह है: अमित शाह

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून होते हुए गजरौला पहुंचे।
  • शाह ने दोनों ही जगह राम मंदिर का मुद्दा उठाया।
  • शाह ने कहा कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां गर्भ गृह है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा, बसपा बताएं कि वह कहां चाहते हैं।
  • मंदिर चाहते भी हैं या नहीं।
  • जब भी इस मामले को आगे बढ़ाया जाता है, तो कांग्रेसी वकील आगे आ जाते हैं।
  • मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए अमित शाह ने  कांग्रेस पर हमला बोला।
  • ओआरओपी पर भी उन्होंने वही चुटकी ली,
  • जो वह आजकल अपने भाषणों में खास तौर पर ले रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें