प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से अपने ‘मन की बात’ की। मन की बात में पीएम मोदी ने जनहित मुद्दों पर अपने विचार रखे।
लखनऊ में ‘मन की बात’ सुनने का कार्यक्रम:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के तहत , आज सूबे की राजधानी में मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
- यह कार्यक्रम आज 11 बजे लालबाग स्थित महर्षि सुदर्शन जी की प्रतिमा के पास आयोजित किया गया था।
- कार्यक्रम का आयोजन विनोद तिवारी ‘अप्पू’, रविन्द्र, भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री के.डी. तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंत्री संजय शुक्ला ने किया था।
- कार्यक्रम में चाय के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया।
‘मन की बात’ में क्या बोले प्रधानमंत्री:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से मन की बात की।
- पीएम मोदी की मन की बात का यह 21वां संस्करण था।
- जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने जनहित के मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
- इस दौरान देश में सूखे की समस्या पर उन्होंने कहा कि, वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि, इस साल देश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
- उन्होंने इसरो की उपलब्द्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि, रिकॉर्ड 20 उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए इसरो को बधाई और किसानों के साथ साथ वैज्ञानिक भी इस देश को बढ़ा रहे हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, हमारी नयी पीढ़ी को वैज्ञानिक बनने के सपने देखने चाहिए।
- पीएम मोदी ने पुणे के छात्रों की तारीफ करते हुए कहा कि, पुणे के छात्रों का बनाया सेटेलाइट भी प्रक्षेपित किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार