उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे।

पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आवास घेरने कोशिश की।
  • जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को शक्ति प्रदर्शन करना पड़ा।
  • पुलिस ने बेकाबू कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें फेंकी।
  • यह प्रदर्शन भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ था, जिसके बाद राजभवन होता हुए सीएम आवास का घेराव करना था।
  • लेकिन भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को राजभवन पर ही रोक लिया गया जिससे भाजयुमो के कार्यकर्ता बेकाबू हो गये, जिसके कारण पुलिस को पानी की बौछारे कर स्थिति को सम्हालना पड़ा।

भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन:

  • भाजपा की युवा मोर्चा यूनिट भाजयुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सीएम आवास का घेराव करने के दौरान पुलिस को पानी की बौछारे करनी पड़ी।
  • जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
  • भाजयुमो ने प्रशासन को अपना मांगपत्र सौंप दिया है।
  • भाजयुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता होने के बाद धरना समाप्त कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें