Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इलाहाबाद: भाजपा नेता पर फिर हमला, पुलिस मान रही संदिग्ध

उत्तर प्रदेश के संगमनगरी में अपराध चरम सीमा पर है। पिछले दिनों कई ताबड़तोड़ हत्याओं से दहल चुके इलाहाबाद में बदमाशों का कहर लगातार जारी है। करीब छह दिन पहले जिस भाजपा नेता पर बदमाशों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फायरिंग करके इलाके में हड़कंप मचा दिया था। उसी भाजपा नेता पर रविवार को भी दारागंज थाना क्षेत्र में फिर बदमाशों ने हमला कर दिया। भाजपा नेता को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भाजपा नेता का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पुलिस भी मान रही मामला संदिग्ध[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, बलिया निवासी अमरजीत सिंह मनु भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हैं। वह अशोक नगर में रहते हैं। रविवार को अज्ञात बदमाशों ने दारागंज थाने के कर्नलगंज इलाके के बख्शी बांध पर हमला करने का आरोप लगाया। आरोप है कि बदमाशों ने भाजपा नेता के पैर में गोली मारी, लेकिन बदमाशों का निशाना चूक गया इससे उनके छर्रे लगे और वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस भी मामला संदिग्ध मान रही है। फिलहाल भाजपा नेता को पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है यहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इससे पहले भी हो चुका हमला[/penci_blockquote]
गौरतलब है कि इससे पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ताशकंद मार्ग पर मंगलवार शाम को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े अमरजीत सिंह मनु पर कार से युवकों ने युवा भाजपा नेता पर फायरिंग करके सनसनी फैला दी थी। ताबड़तोड़ गोली चलने से लोग दहशत में आ गए थे। दुकानें बंद करके भागने लगे थे। भाजपा नेता के साथियों ने विरोध में हमलावरों पर पथराव शुरू कर दिया था। इसके बाद हमलावर गाड़ी छोड़ कर भाग निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर पांच खोखे मिले थे। एसपी सिटी ने पूछताछ के बाद भाजपा नेता की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी को भी खंगाला और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस[/penci_blockquote]
अमरजीत सिंह मनु अपने साथी मानवेंद्र व अन्य युवकों के साथ ताशकंद मार्ग स्थित पप्पू कॉफी की दुकान पर कॉफी पी रहे थे। आरोप है कि कुछ ही देर में वहां पर लाल कार से गद्दोपुर, फाफामऊ निवासी तारीक अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसके पीछे भी तीन कार से बाहरी लोग थे। उन्हें देखते ही लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। लगातार गोलियां चलने से उनके होश उड़ गए। दुकान के पीछे भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से दुकानदार दुकान बंद करके भाग निकले थे। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव को भाजपा नेता ने बताया कि कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट को खाली कराना चाह रहा था। विरोध करने पर उन्हें कॉल करके धमकी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हमलावरों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

बिजनौर में दारोगा की गला काटकर हत्या!

Sudhir Kumar
7 years ago

उत्तर प्रदेश में अभी आप ने गठबंधन का नही किया फैसला -हरदोई पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का बयान

Desk
3 years ago

सीबीआई के एसपी राघवेंद्र वत्स की टीम एसएसपी लखनऊ से उन्नाव केस में मुलाकात करते हुए.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version