राजधानी लखनऊ स्थित एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क में अब लोग पेडल बोट का मजा ले सकेंगे।
26 जुलाई से उठा सकेंगे लुत्फ़:
- एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क में लोग पेडल बोट का मजा ले सकेंगे।
- जनेश्वर मिश्र पार्क में 26 जुलाई से बोट चलायी जाएँगी।
- एलडीए के सचिव अरुण कुमार ने जानकारी दी कि, बोटिंग में 20 रुपये खर्च कर के 20 मिनट तक बोट का मजा ले सकते हैं।
- जनेश्वर मिश्र पार्क में पेडल बोट को कनाडा और जेटी को ताइवान से मंगाया गया है।
- बोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
- बोटिंग के दौरान सुरक्षा के नजरिये से लाइफ जैकेट पहनना जरुरी होगा।
- झील गहरी होने के लोग सिर्फ बोटिंग का ही मजा ले सकते हैं।
- जनेश्वर मिश्र पार्क में करीब ढाई करोड़ की लागत से बनी गंडोला नाव बनायीं गयी थी।
- ये गंडोला नाव चीन में बनी है, जिन्हें इटली के शहर वेनिस की तर्ज पर चलाया जायेगा। पार्क में करीब 10 बोट मौजूदा समय में हैं।
- गौरतलब है कि, जनेश्वर मिश्र पार्क करीब 376 एकड़ में फैला है, जिसे करीब 300 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
- पार्क में बच्चों के लिए किड्स जोन, ओपन जिम, प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, टैंक और फाइटर जेट आकर्षण का केंद्र हैं।
- इसके अलावा पार्क में करीब 4 किलोमीटर लम्बी झील भी है।
- पार्क में जाने के कोई शुल्क नहीं लगता है और रविवार या अवकाश वाले दिन यहाँ आने वाले लोगों की संख्या करीब 1 लाख पहुँच जाती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार